इधर बेटी के आने की खुशी...उधर सैनिक पति की हुई मौत; अंतिम विदाई देने स्ट्रेचर पर पहुंची पत्नी, देखें VIDEO

महाराष्ट्र के सातारा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी के दिल को झकझोर कर रख दिया है। भारतीय सेना के जवान प्रमोद परशुराम जाधव का सड़क हादसे में निधन हो गया, ठीक कुछ घंटे पहले जब वे पिता बनने वाले थे। देश ने एक वीर सपूत खोया, तो परिवार ने उस इंसान को, जो अपनी नवजात बेटी को कभी देख नहीं सका।

Satara Soldier News: महाराष्ट्र के सातारा जिले से एक बेहद भावुक और दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना में कार्यरत जवान प्रमोद परशुराम जाधव का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। दुखद बात यह रही कि यह हादसा उनकी नवजात बेटी के जन्म के कुछ ही घंटों पहले हुआ, जिससे वह अपनी बेटी को कभी देख नहीं सके और दुनिया को अलविदा कह दिया।

Indian Army Soldier Dies in Road Accident Hours Before Birth of His Daughter in Satara

सतारा में बेटी के जन्म से कुछ घंटे पहले सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवान की मौत

प्रमोद जाधव सातारा तालुका के अरेदरे गांव के निवासी थे और भारतीय सेना में सिकंदराबाद–श्रीनगर सेक्टर में तैनात थे। वे लगभग आठ दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे ताकि अपनी पत्नी की डिलीवरी के समय उनके साथ रह सकें। हाल ही में मां के निधन की वजह से भी परिवार को उनकी जरूरत थी। बताया जा रहा है कि प्रमोद जाधव की शादी को अभी सिर्फ एक साल ही हुआ था। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

End of Feed