राजौरी में अलर्ट! जंगल में जिंदा तोप का गोला मिलने से हड़कंप, सेना ने टाला बड़ा हादसा

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में धनका जंगल इलाके में एक संदिग्ध आरटी मोर्टार शेल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और भारतीय सेना की बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद सेना ने मोर्टार शेल को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसे निष्क्रिय किया।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशहरा सब-डिवीजन के धनका गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल क्षेत्र में एक जिंदा तोप का गोला बरामद। जिसकी सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और बाद में गोले को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Mortar Shell

जंगल से बरामद हुआ संदिग्ध शेल

जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ लोग जंगल में अपने रोजमर्रा के काम से गए थे। इसी दौरान उन्होंने जमीन पर एक संदिग्ध वस्तु को पड़ा हुआ देखा। जब उन्होंने उसे करीब जाकर देखा तो उन्हें शक हुआ कि यह कोई विस्फोटक सामग्री हो सकती है। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सेना के बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची। सबसे पहले पूरे इलाके को खाली कराया गया और लोगों की आवाजाही वहां से रोक दी गई, ताकि किसी तरह का हादसा न हो। इसके बाद बम निरोधक दस्ते के विशेषज्ञों ने उस संदिग्ध वस्तु की जांच की। जिसके बाद पता चला कि वह एक जिंदा ऑर्टिलरी शेल यानी तोप का गोला था।

End of Feed