Heatwave: 28 मई तक नहीं मिलेगी राहत, भट्ठी जैसे तपेंगे देश के ये हिस्से; IMD ने दी 'गर्म रातों' और उमस के डबल टॉर्चर की चेतावनी

Weather Alert Today: IMD ने उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में 28 मई तक भीषण लू (Heatwave) का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, यूपी और राजस्थान में 24 से 27 मई के बीच पारा रिकॉर्ड तोड़ सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ती उमस और 'गर्म रातें' इस बार गर्मी को और अधिक जानलेवा बना रही हैं।

Heatwave in India: उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में रहने वाले करोड़ों लोगों के लिए आने वाले 6 से 7 दिन किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होने वाले हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि देश के कोर हीटवेव जोन (CHZ) में 28 मई तक भीषण से अति भीषण लू (Severe Heatwave) का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार का संकट सिर्फ दिन के रिकॉर्ड तोड़ते पारे तक सीमित नहीं है। अब रातें भी ठंडी नहीं हो रही हैं और हवा में बढ़ती नमी (उमस) ने मिलकर एक ऐसा चक्रव्यूह बना दिया है, जिससे बचना आम आदमी के लिए बेहद मुश्किल हो रहा है।

heatwave alert india weather update

दिन तो दिन, रातें भी हो रहीं गर्म

28 मई तक का राज्यवार अलर्ट: कहां कैसी रहेगी स्थिति?

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश: मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में 28 मई तक 'गंभीर लू' (Severe Heatwave) की स्थिति बनी रहेगी। बुंदेलखंड का बांदा जिला पहले ही 47.6 डिग्री सेल्सियस को छू चुका है। बिहार में भी कमोबेश यही हाल है। मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर ने बताया कि बिहार में अभी पूरी तरह से 'फुल-ब्लोन हीटवेव' की स्थिति तो नहीं है, लेकिन दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-केंद्रीय और उत्तर-पश्चिमी जिलों में लू जैसे हालात बने हुए हैं। उच्च तापमान के साथ आ रही पूर्वी हवाओं और भारी उमस के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। अगले 3 दिनों तक यह स्थिति जारी रहेगी, जिसके बाद पारे में 1 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है और उत्तर-पूर्वी बिहार में आंधी-बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है।

End of Feed