वियतनामी प्रेसिडेंट टो लैम के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में शाही भोज, खूब भाया बिहारी और मराठी जायका

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की राजकीय यात्रा के दौरान उन्हें गया अनरसा, मिथिला मखाना, हाजीपुर मालभोग केला और रत्नागिरी आम जैसे विशेष व्यंजन परोसे गए। रत्नागिरी आम को अल्फांसो या हापुस के नाम से जाना जाता है।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भारत के अपने पहले स्टेट विजिट के दौरान राष्ट्रपति भवन में वियतनाम के प्रेसिडेंट टो लैम की मेजबानी की। उन्होंने दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी पर जोर दिया। वियतनाम के राष्ट्रपति के लिए आयोजित दावत में बिहार और महाराष्ट्र का स्वाद भी शामिल था। इसके साथ ही इस आधिकारिक दौरे पर उन्हें खास तोहफा भी दिया गया।

President Droupadi Murmu Welocom Vietnam President To Lam

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वियतनाम के प्रेसिडेंट टो लैम का किया स्वागत (@rashtrapatibhvn)

राष्ट्रपति मुर्मू ने वियतनामी नेता के सम्मान में एक दावत दी और कहा कि भारत और वियतनाम के बीच गहरे ऐतिहासिक, सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंध हैं जो आपसी रिश्तों को मजबूत करते रहते हैं। राष्ट्रपति टो लैम का स्वागत करते हुए, मुर्मू ने कहा कि आसियान के साथ भारत की व्यापक रणनीतिक साझेदारी के फ्रेमवर्क में भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ पॉलिसी और इंडो-पैसिफिक विजन में वियतनाम की अहम जगह है।

End of Feed