अगले साल आने वाली है मेक इन इंडिया 'Bullet Train', जानें लेटेस्ट अपडेट

भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन 2027 के अंत तक शुरू हो सकती है। मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर पर चलने वाली इस स्वदेशी बुलेट ट्रेन की स्पीड 280 किमी/घंटा तक होगी। यह यात्रा समय घटाने के साथ ही आत्मनिर्भरता भी बढ़ाएगी।

अहमदाबाद और मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन (Bullet Train) का प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है। साल 2030 तक इस पूरे रूट पर बुलेट ट्रेन चलाए जाने की योजना है। लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर ये है कि भारत अपनी बुलेट ट्रेन बना रहा है। अब जापान से आने वाली शिंकेनसेन तकनीक का इंतजार की जरूरत नहीं। बल्कि भारत अब दुनिया की हाईस्पीड ट्रेनों को टक्कर देने के लिए अपनी 'बुलेट ट्रेन' बना रहा है। हालांकि, इसकी स्पीड शिंकेनसेन और चीन की बुलेट ट्रेन से कुछ कम जरूर होगी, लेकिन यह पूरी तरह से 'स्वदेशी' होगी। यह हाईस्पीड ट्रेन सुरक्षित होगी और भारत को इसकी टेक्नोलॉजी के लिए दुनिया के आगे हाथ भी नहीं फैलाने होंगे। सभी ठीक रहा तो भविष्य में इस ट्रेन को अन्य देशों के लिए निर्यात भी किया जा सकता है।

Vande Bharat Bullet Train

वंदे भारत बुलेट ट्रेन अगले साल दौड़ेगी ट्रैक पर

देश की पहली पूरी तरह स्वदेशी बुलेट ट्रेन अगल साल यानी 2027 तक शुरू हो सकती है। यह ऐतिहासिक पहल मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के जरिए साकार होगी, जो 508 किलोमीटर लंबा भारत का पहला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर होगा और अभी निर्माणाधीन है।

End of Feed