इस शहर में बिकी देश की सबसे महंगी कार नंबर प्लेट, कीमत जान हैरान रह जाएंगे

एक कार नंबर प्लेट 2.08 करोड़ रुपये में नीलाम हुई और इस तरह से यह भारत की सबसे महंगी कार नंबर प्लेट बन गई। इस नंबर प्लेट के लिए आंध्र प्रदेश के खरीदार ने रिकॉर्ड बोली लगाई। यह सौदा दर्शाता है कि फैंसी नंबर अब स्टेटस सिंबल बन चुका है।

भारत में छोटी कारों के ग्राहक बड़ी संख्या में हैं और पिछले कुछ समय से एसयूवी के लिए क्रेज बढ़ा है। इसके अलावा महंगी और लग्जरी कारें भी यहां अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार चर्चा का केंद्र कार नहीं, बल्कि कार का रजिस्ट्रेशन नंबर है। क्योंकि इस वीआईपी नंबर प्लेट ने नीलामी में सबसे महंगी प्लेट का रिकॉर्ड बनाया है। अगर आप जानना चाहते हैं कि सबसे महंगी नंबर प्लेट का रिकॉर्ड किस शहर के नाम हुआ है तो बता दें कि यह राजधानी दिल्ली है।

Most Expensive Number Plate

ये है भारत की सबसे महंगी कार नंबर प्लेट

जी हां ‘DDC 0001’ नंबर प्लेट ने नीलामी में 2.08 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली हासिल कर भारत की सबसे महंगी कार नंबर प्लेट का नया रिकॉर्ड बनाया है। सबसे महंगी नंबर प्लेट का यह सौदा प्रीमियम और फैंसी नंबरों के बाजार में एक नया मानक यानी बेंचमार्क माना जा रहा है।

End of Feed