Monsoon 2026: भीषण गर्मी के बीच बड़ी खुशखबरी, ऑस्ट्रेलिया से चला मानसून; जानें देश में कब दस्तक देगी पहली बारिश

Monsoon Forecast: भारत में Monsoon 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में बारिश रुकने से भारत के लिए रास्ता खुल गया है। जानें केरल और अंडमान में मानसून के पहुंचने की सटीक तारीख और इसपर स्काइमेट की अनिश्चितता वाली रिपोर्ट क्या कहती है।

Monsoon Update 2026: भारत में इस साल मई के महीने ने अपनी तपिश से ज्यादा अपनी 'असामान्य ठंडक' से लोगों को हैरान किया है। लेकिन मौसम के इस बदले मिजाज के बीच एक बहुत बड़ी और सुखद खबर आ रही है। भारत की कृषि और अर्थव्यवस्था की लाइफलाइन कहा जाने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) अपनी तय समय सीमा पर आगे बढ़ रहा है। भारत मौसम विभाग (IMD) और वैश्विक संकेतों के अनुसार, इस बार मानसून के 1 जून के आसपास केरल तट पर पहुंचने की प्रबल संभावना है।

india kerala Monsoon Arrival date

भविष्यवाणियों से बढ़ गई अनिश्चितता

ऑस्ट्रेलिया का भारत के मानसून से क्या है कनेक्शन?

अक्सर हमें लगता है कि दूसरे देशों के मौसम का हमसे क्या लेना-देना, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों के लिए ऑस्ट्रेलिया की एक घोषणा भारत के लिए सबसे बड़ा संकेत होती है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के मौसम ब्यूरो (The Bureau of Meteorology) ने घोषणा की है कि वहां का 'उत्तरी बारिश का मौसम' (Wet Season) आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है। दरअसल, धरती के चारों ओर बादलों और बारिश की एक अदृश्य बेल्ट होती है जो सूरज के साथ उत्तर से दक्षिण की ओर घूमती रहती है। जब ऑस्ट्रेलिया में बारिश खत्म होती है, तो यह बेल्ट आजाद होकर उत्तर की ओर यानी भारत की तरफ बढ़ने लगती है। अभी यह बेल्ट मालदीव को पार कर चुकी है और श्रीलंका और अंडमान-निकोबार की ओर बढ़ रही है। ऐसे में समय से मानसून के भारत में पहुंचने की उम्मीद बढ़ी है।

End of Feed