इस हफ्ते पूरा हो जाएगा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग पर सुरंग का काम, जानें किन इलाकों को होगा फायदा

Rishikesh-Karnprayag Rail Project: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों को रेल कनेक्टिविटी देने वाली ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का काम अंतिम चरण पर चल रहा है। इस प्रोजेक्ट में 14.08 किमी की देश की सबसे लंबी सुरंग बनाई जा रही है। जिसकी खुदाई का काम इस हफ्ते शुक्रवार को पूरा हो जाएगा। इस परियोजना के पूरे होने से क्या-क्या लाभ मिलेगा, आइए जानते हैं?

Rishikesh-Karnprayag Rail Project: देश की सबसे लंबी सुरंग वाला ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम दौर में है। इस परियोजना के तहत 14.08 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई जा रही है। जिसकी खुदाई का काम इस हफ्ते पूरा हो जाएगा। यह सुरंग इस परियोजना की सबसे जटिल और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण हिस्सा थी, जिसे लगभग पूरा कर लिया गया है। जिसके बाद इस ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को गति मिलेगी।

rishikesh karnprayag railway project

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों को मिलेगी कनेक्टिविटी

केंद्र सरकार की बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना 125.20 किमी लंबी होगी। यह परियोजना उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों को रेल संपर्क से जोड़ेगी। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट के तहत 105 किमी लंबी सुरंगें बनाई जा रही हैं। जिसमें देवप्रयाग-जनासू सेक्शन पर 14.08 किलोमीटर की देश की सबसे लंबी सुरंग की खुदाई हो रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। दिसंबर 2026 तक इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

End of Feed