शहर

राजकोट में नगर निगम की बस का कहर, वाहनों और पैदल यात्रियों को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत

गुजरात के राजकोट में नगर निगम की बस ने वाहनों और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।

Image

(सांकेतिक फोटो)

राजकोट : शहर में बुधवार को स्थानीय नगर निगम की गति से जा रही एक बस ने यातायात सिग्नल पर कई वाहनों और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। सीसीटीवी फुटेज में इलेक्ट्रिक बस को व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल पर दोपहिया वाहनों और कारों सहित अन्य वाहनों को टक्कर मारते हुए देखा गया।

पुलिस उपायुक्त (जोन-2) जगदीश बांगड़वा ने बताया कि राजकोट नगर निगम (आरएमसी) द्वारा संचालित एक इलेक्ट्रिक सिटी बस ने एक ट्रैफिक सिग्नल पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों के साथ-साथ पैदल यात्रियों को भी टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। गांधीग्राम पुलिस थाने की निरीक्षक सेजल मेघानी ने बताया कि यह दुर्घटना पूर्वाह्न करीब 10 बजे इंदिरा सर्किल पर हुई। दुर्घटना स्थल से कुछ दूरी पर रुकी सरकारी बस में गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ की। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article