India Economic Conclave: AQI पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया, जो विरासत में मिला उसे हम ठीक करेंगे

केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिधिया ने India Economic Conclave के दूसरे दिन AQI पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जो चीजें हमें विरासत में मिली हैं, उन्हें हम ठीक करेंगे और हमेंं करना ही होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि ये ऐसी समस्या नहीं है जिसे चुटकी बजाकर ठीक किया जा सके।

केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया आज यानी गुरुवार 18 दिसंबर को India Economic Conclave के दूसरे दिन मंच पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बड़े ही बेबाक ढंग से अपनी बात रखी। प्रदूषण पर बात करते हुए सिंधिया ने कहा कि AQI की समस्या भी सॉल्व होगी। उन्होंने कहा कि ये जिंदगी के लिए सबसे खतरनाक बात है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विरासत में हमें जो समस्या मिली है, उसे हम ठीक करेंगे और करना ही होगा। कोई और चारा नहीं है।

Jyotiraditya Scindia.

AQI पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया, विरासत में मिली चीजों को ठीक करेंगे

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने AQI की समस्या पर आगे बोलते हुए कहा कि यह ऐसी समस्या नहीं है कि चुटकी बजाकर हम ठीक कर लें। इसके पीछे कई कारण हैं। उन्होंने कहा, मैं इस विषय का विशेषज्ञ नहीं हैं, लेकिन आम इंसान के तौर पर मैं जानता हूं कि जब हवा नहीं चलती तो पर्टिकुलेट मैटर हवा में बना रहता है। इसी विषय को हमें ठीक करना है।

End of Feed