Aaj Ka Mausam: देश के 19 राज्यों में तूफानी आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; 80kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मानसून ने पकड़ी रफ्तार

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 6 June: मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत देश के 19 राज्यों में 60-80 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने भी रफ्तार पकड़ ली है। जानते हैं आज ता वेदर अपडेट।

Aaj Ka Mausam: उत्तर और मध्य भारत समेत देश के कई हिस्सों में सूरज की तपिश से बेहाल लोगों को मौसम के बदले मिजाज ने बड़ी राहत दी है। दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार और राजस्थान तक धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश ने पारे को नीचे ला दिया है। हालांकि, मौसम का यह रूप अभी और आक्रामक होने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज के मुताबिक, देश के 19 राज्यों में अगले कुछ दिनों तक तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान मैदानी इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चल सकती हैं, जबकि पहाड़ी राज्यों में वज्रपात और भारी वर्षा का अनुमान है।

aaj ka mausam 06 June

आज 19 राज्यों में भारी आंधी-बारिश का अलर्ट

क्यों बदला मौसम का मिजाज? जानिए इसके पीछे का विज्ञान

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस समय भारत के वायुमंडल में दो बड़े चक्रवाती सिस्टम सक्रिय हैं, जो मानसूनी हवाओं को भारी नमी दे रहे हैं। पहला तो मध्य पाकिस्तान और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर निचले क्षोभमंडल स्तर (Lower Troposphere Level) पर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण (Induced Cyclonic Circulation) बना हुआ है। दूसरा उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र में निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों के बीच एक और चक्रवाती वेदर सिस्टम सक्रिय है।

End of Feed