विदाई की दहलीज पर मानसून, देशभर में 15% बारिश की कमी, जानें किन राज्यों से बरसात की उम्मीद?

दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस बार देश में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। IMD के अनुसार मानसून अगले 5-7 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत से लौटना शुरू कर सकता है। बचे दिनों में किन राज्यों में बारिश देखने को मिलेगी, आइए जानें।

Monsoon 2026 Update: देश में 2026 का दक्षिण-पश्चिम मानसून अब विदाई की दहलीज पर पहुंच गया है। मानसून की वापसी शुरू होने के साथ ही देश में बारिश की कमी को पूरा करने के लिए समय लगातार कम होता जा रहा है। IMD के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से 20 सितंबर तक देश में सामान्य से 15% कम बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में देशभर में 699.7 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर इस दौरान 822 मिमी बारिश दर्ज होती है। ऐसे में मानसून के अंतिम चरण में भी देश बारिश के औसत से पीछे चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अगले 5-7 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत से लौटना शुरू हो सकता है। इस दौरान दिल्ली-NCR में बड़ी बारिश की संभावना कम है, जबकि यूपी-बिहार में 25-28 सितंबर के बीच अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

Monsoon

भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून अंतिम चरण में (सांकेतिक फोटो)

दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच से सात दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से से मानसून लौटना शुरू हो सकता है। इसके साथ ही बारिश का दौर भी कमजोर पड़ जाएगा। ऐसे में बारिश की कमी को पूरा करने की संभावना कम नजर आ रही है। दिल्ली-NCR में भी मानसून अंतिम दौर में पहुंच चुका है। लेकिन मानसून के बाकी दिनों में भी यहां तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना नहीं है। ऐसे में दिल्ली-NCR से राष्ट्रीय स्तर पर बारिश की कमी में बड़ी भरपाई करने की उम्मीद बेहद कम है।

End of Feed