Maximum Temperature : बर्फीली हवाओं से लुढ़का तापमान, मैक्सिमम टेंपरेचर पहुंचा 10°C, कोल्ड डे-घने कोहरे का अलर्ट

Cold Wave & Dense Fog Alerts in North India ; उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है, जहां पहाड़ी राज्यों में हिमपात के साथ राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत कई इलाकों में न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान भी तेजी से गिर रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में ‘शीत दिवस’ (Cold Day) जैसे हालात हैं। आइये जानते हैं किन शहरों में अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

Cold Wave & Dense Fog Alerts in North India : पहाड़ों से बहकर उत्तर भारत के राज्यों में आ रहीं सर्द हवाएं गलन बढ़ा रही हैं और कुछ हिस्सों में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है। खासकर, पहाड़ों से नजदीक राज्यों पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में शीतलहर और कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है, जिससे कड़ाके की सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। खासकर, पंजाब में अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, जिससे राज्यभर में कोल्ड डे जैसी स्थिति है। आइये जानते हैं सबसे कम मैक्सिमम टेंपरेचर वाले जिले कौन हैं?

Maximum Temperature

अधिकतम तापमान में गिरावट (सांकेतिक फोटो)

पंजाब-हरियाणा का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान है, यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, भिवानी भी भीषण ठंड की चपेट में रहा, जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। अम्बाला में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 8.8 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 8.2 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 8.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि पंजाब में बठिंडा राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी के साथ अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 6.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 7.1 डिग्री सेल्सियस जबकि गुरदासपुर में यह 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकांश भागों में भीषण कोहरा छाया नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, रात में कोहरे में और इजाफा होगा, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित होगी।

End of Feed