Rain Alert: दिल्ली-फरीदाबाद और गुरुग्राम में अगले दो घंटे तक तेज बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Rain Alert: दिल्ली सहित एनसीआर के कई क्षेत्रों में मौसम विभाग ने तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 2 घंटे तक मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है।

Rain Alert: दिल्ली समेत फरीदाबाद, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में अगले दो घंटे तक बारिश होने के संभावना जताई गई है। बता दें कि विभाग ने सेंट्रल दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली में झूमकर मेघ बरसने का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। लेकिन इस दौरान शहर में बारिश की एक बूंद भी नहीं बरसी है।

Rain Alert

शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश के बाद से लगातार बारिश का अलर्ट जारी है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर के लोगों उमस भरी गर्मी से जूझ रहे हैं। मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को भी बारिश बारिश का अलर्ट जारी किया था। इस बीच नोएडा और गाजियाबाद में दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। सुबह भारी बारिश के अपडेट के बाद मौसम विभाग ने हाल ही में एक नया अपडेट जारी किया। इस अपडेट के अनुसार, मौसम विभाग ने अगले 2 घंटे तक दिल्ली के साथ फरीदाबाद और गुरुग्राम में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

End of Feed