Balrampur: ऊपर चॉकलेट-बिस्किट की दुकान, नीचे पटाखों का गोदाम! पुलिस ने पकड़े 1080 पैकेट अवैध पटाखे

बलरामपुर में पुलिस ने चॉकलेट-बिस्किट की दुकान की आड़ में चल रहे कथित अवैध पटाखों के कारोबार का खुलासा किया। पुलिस ने यहां से 9 बोरियों में रखे 1080 पैकेट विभिन्न पटाखे बरामद किए।

Balrampur Illegal Firecrackers: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चॉकलेट और बिस्किट की दुकान की आड़ में चल रहे अवैध पटाखों के गोदाम का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दुकान के अंडरग्राउंड से 1080 पैकेट अवैध पटाखे बरामद किए हैं। इस मामले में दुकान के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Balrampur Illegal Firecrackers

9 बोरियों से निकले 1080 पैकेट पटाखे

कैसे हुआ खुलासा?

कोतवाली देहात पुलिस ने चुंगी नाका तिराहा, नहरबालागंज स्थित इमरान ट्रेडर्स की दुकान से अवैध पटाखों को बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि इमरान ट्रेडर्स की दुकान में बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे छिपाकर रखे गए हैं। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक नवनीत सिंह और अमित चौहान की टीम ने दुकान पर छापा मारा। दुकान के मालिक की सहमति के बाद पुलिस ने अंडरग्राउंड हिस्से की तलाशी ली।

End of Feed