IIM Calcutta Rape Case: फिर शर्मसार हुआ कोलकाता; IIM की छात्रा के साथ कॉलेज हॉस्टल में दुष्कर्म, बेहोश कर दिया वारदात को अंजाम

कोलकाता में हुए कुख्यात गैंगरेप के दो सप्ताह के बाद ही IIM कलकत्ता में एक छात्रा से दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। आरोपी छात्र ने काउंसलिंग के बहाने बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाया और दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Kolkata News: कोलकाता से एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। IIM कलकत्ता की एक छात्रा के साथ संस्थान के हॉस्टल परिसर में दुष्कर्म की वारदात हुई है। पुलिस ने इस मामले में एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने हरिदेवपुर थाने में दर्ज कराई FIR में बताया कि शुक्रवार को आरोपी छात्र ने उसे काउंसलिंग के बहाने बॉयज हॉस्टल बुलाया था। वहां उसे नशीला पदार्थ मिलाकर कोई पेय पिलाया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश में आने पर छात्रा को अहसास हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।

crime against woman

छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दिया वारदात को अंजाम

धमकी देकर चुप रहने का दबाव

FIR में छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने देर रात आरोपी छात्र को हिरासत में लिया और शनिवार को गिरफ्तारी कर ली। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

End of Feed