देशभर में मानसून का दौर; भारी बारिश से नदियों में उफान, नोएडा में छाई बादलों की चादर
Aaj ka Mausam 12 July 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे भारत में बारिश का दौर जारी है। कहीं बारिश राहत दे रही है तो कहीं भारी बारिश के बाद तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग द्वारा लगातार अलर्ट जारी किए जा रहे हैं। झमाझम हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है और नदियां भी उफान पर हैं। आइए आपको बताएं IMD ने कहां-कहां जारी किया बारिश और हवाओं का अलर्ट -
देशभर में मानसून का दौर; भारी बारिश से नदियों में उफान, नोएडा में छाई बादलों की चादर
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में आज शाम का तापमान
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: गाजियाबाद में आज का तापमान
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: नोएडा में आज का तापमान
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान के इन इलाकों में येलो अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में आज से बारिश का दौर
राजस्थान में बारिश का अलर्ट
गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश का अलर्ट
आज का मौसम Aaj ka Mausam 12 July 2025: दिल्ली में बारिश का अलर्ट
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 12 July 2025 Live: गाजियाबाद में बारिश
गाजियाबाद में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई है। सुबह तड़के झमाझम बारिश से शहर का मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज भी मौसम विभाग ने शहर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 12 July 2025 Live: मुंबई में बारिश का अलर्ट
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज मौसम विभाग ने किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इसका अर्थ यह है कि शहर में आज जोरदार बारिश होने की कम संभावना है, लेकिन मौसम सुहावना बना रहेगा। साथ ही उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 12 July 2025 Live: जयपुर में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 12 July 2025 Live: बिहार में जारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र पटना की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुर, लखीसराय, बेगूसराय, अरवल और जहानाबाद में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 12 July 2025 Live: यूपी में कहां--कहां बरसेंगे मेघ
उत्तर प्रदेश के कानपुर, कानपुर देहात, महोबा, हमीरपुर, जालौन, ललितपुर, झांसी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, मुजफ्फरनगर और मेरठ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।
