महाराजगंज : विजयदशमी पर जश्न में मातम! शोभायात्रा के दौरान हाईटेंशन लाइन से टकराई मूर्ति; 4 लोग बुरी तरह झुलसे

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में विजयदशमी शोभायात्रा के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखी मूर्ति हाईटेंशन लाइन से टकरा गई, जिसकी चपेट में आने से 4 लोग बुरी तरह झुलस गए

महाराजगंज में गुरुवार की शाम विजयदशमी शोभायात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। यहां शेखपुरा से परासखाड़ झुंगवा जा रही विजयदशमी शोभायात्रा में शामिल मूर्ति से लदी ट्रॉली 11000 वोल्टेज के झुके तार से टकरा गई, जिससे ट्रॉली में करंट फैल गया और अफरातफरी मच गई। इस हादसे में करंट लगते ही कई लोग जमीन पर गिर पड़े और बुरी तरह झुलस गए। इस हादसे में अखिलेश गुप्ता, रामवती, इंद्रासन और रवीना गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

idol collided with high tension line in Maharajganj

महाराजगंज में ! शोभायात्रा के दौरान हाईटेंशन लाइन से टकराई मूर्ति

शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के मुताबिक, लंबे समय से हाईटेंशन लाइन झुकी थी। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल, मौके पर दारोगा अजय वर्मा ने बिजली आपूर्ति बंद करवाई है। खैर गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और घायलों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया गया है।

End of Feed