हैदराबाद IPS अकादमी मामला हुआ गंभीर, ट्रेनी अफसर पर दर्ज हुई रेप और हत्या के प्रयास की धाराएं; 14 दिन की जेल

हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में महिला साथी से दरिंदगी और हमले के आरोपी ट्रेनी IPS अधिकारी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़ी हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में साथी महिला ट्रेनी अधिकारी के साथ यौन उत्पीड़न और मारपीट का मामला गहराता जा रहा है। मामले की जांच कर रही अट्टापुर पुलिस ने साक्ष्यों और पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी 33 वर्षीय ट्रेनी IPS अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म (Section 64(1) BNS) और हत्या के प्रयास (Section 109 BNS) जैसी गंभीर धाराएं जोड़ दी हैं।

SVPNPA trainee IPS officer arrested

आरोपी ट्रेनी IPS पुलिस की गिरफ्त में (सांकेतिक चित्र)

पुलिस ने आरोपी अधिकारी को आरामघर क्रॉसरोड्स के पास से हिरासत में लिया, जिसके बाद उस्मानिया जनरल अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच कराई गई। बुधवार को आरोपी को राजेंद्रनगर के प्रथम श्रेणी अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में चंचलगुडा सेंट्रल जेल भेज दिया।

End of Feed