वंदे भारत एक्सप्रेस देश की सबसे अच्छी और तेज ट्रेन सेवा है। यही कारण है कि इसके यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इसके अलावा तमाम शहरों के लोग चाहते हैं कि उनके शहर में भी वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा उपलब्ध हो। जहां पहले से वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही है, वहां यात्री की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसके कोच बढ़ाने पड़ रहे हैं। ताजा मामला हैदराबाद-बेंगलुरू वंदे भारत एक्सप्रेस का है।
वंदे भारत एक्सप्रेस
यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए कचेगुड़ा-यसवंतपुर-कचेगुड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (Kacheguda– Yesvantpur– Kacheguda Vande Bharat Express (20703/04) में यात्रियों के लिए सीटों की संख्या 530 से बढ़ाकर 1128 की जा रही है। गुरुवार 10 जुलाई 2025 से इस वंदे भारत एक्सप्रेसवे में और भी यात्री यात्रा कर पाएंगे। अब इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें से 14 चेयर कार में 1024 यात्री सफर कर पाएंगे, जबकि दो एग्जक्यूटिव क्लास में 104 यात्रियों के बैठने के लिए सीटें होंगी।
इस वंदे भारत एक्सप्रेस को साल 2023 में 8 कोच के साथ लॉन्च किया गया था। उस समय इसमें सात चेयर कार और एक एग्जक्यूटिव क्लास कोच थे। ट्रेन में लगातार 100 फीसद सीटें भर रह हैं और डिमांड उससे भी ज्यादा हो रही है। यही कारण है कि ब ट्रेन में कोच और बढ़ाए जा रहे हैं।
साउथ सेंट्रल रेलवे सिकंदराबाद और हैदराबाद से कर्नाटक में अर्सीकेरे तक साप्ताहित 33 स्पेशन ट्रेनों का संचालन करेगा।
ट्रेन नंब (07079/80) 13 जुलाई से 31 अगस्त तक हर रविवार को चलेगी। यह ट्रेन सिकंदराबाद से साम 6.05 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12.45 बजे अर्सीकेरे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन अगले दिन अर्सीकेरे से दोपहर 2 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7.45 बजे सिकंदराबाद पहुंच जाएगी।
ट्रेन नंबर (07069/70) 8 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 27 अगस्त तक इसका संचालन होगा। यह ट्रेन हर मंगलवार शाम 7.20 बजे हैदराबाद से चलकर अगले दिन दोपहर 12.45 बजे अर्सीकेरे पहुंचती है। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 2 बजे अर्सीकेरे से चलकर अगले दिन सुबह 7.50 बजे हैदराबाद पहुंचती है।
इसके अलावा एक स्पेशल ट्रेन नंबर - 07676 कचेगुड़ा से तिरुपति के लिए हर मंगलवार रात 11.30 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12.30 बजे तिरुपति पहुंचेगी।
