Hottest City: देश के सबसे गर्म शहर बने श्रीगंगानगर और खजुराहो; पारा 46 डिग्री पार, जानें कब मिलेगी तपती लू से राहत

Hottest City in India: गुरुवार को राजस्थान का श्रीगंगानगर और मध्य प्रदेश का खजुराहो 46 डिग्री से अधिक तापमान के साथ भारत के सबसे गर्म शहर रहे। हालांकि, IMD के अनुसार अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत के तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट आ सकती है।

Hottest City in India: देश के मैदानी इलाकों में मई के आखिरी दिनों में सूरज की किरणें आग बरसा रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार (28 मई) को पश्चिमी राजस्थान का श्रीगंगानगर और पूर्वी मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक शहर खजुराहो संयुक्त रूप से पूरे भारत में सबसे गर्म स्थान दर्ज किए गए। इन दोनों ही शहरों में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। तपती धूप और झुलसाने वाली गर्म हवाओं (Heatwave) के कारण दोपहर के समय इन इलाकों की सड़कें पूरी तरह सूनी नजर आईं।

hottest city in india heatwave imd

श्रीगंगानगर और खजुराहो का पारा हुआ सबसे अधिक

उत्तर-पश्चिम भारत: तापमान में 8 डिग्री तक की बड़ी गिरावट संभव

उत्तर-पश्चिम भारत का इलाका जिसमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी यूपी शामिल हैं, यहां के लोगों के लिए मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। 30 मई तक इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। प्री-मानसून बारिश और आंधी के कारण लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। राहत का यह दौर ज्यादा लंबा नहीं खिंचेगा। 31 मई से 3 जून के बीच तापमान में एक बार फिर 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

End of Feed