शहर

लखनऊ KGMU में 'बुलडोजर एक्शन' की उल्टी गिनती: परिसर की 6 अवैध मजारें लावारिस घोषित; पुलिस को लिखा गया पत्र!

KGMU Shrine Bulldozer Operation: यह पूरी कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस और नियमों के तहत की जा रही है। केजीएमयू प्रशासन की तरफ से इन मजारों से जुड़े पक्षों और कमेटियों को कानूनी नोटिस जारी कर समय दिया गया था।

Image

लखनऊ KGMU में 'बुलडोजर एक्शन' की उल्टी गिनती: परिसर की 6 अवैध मजारें लावारिस घोषित; पुलिस को लिखा गया पत्र!

Bulldozer Action Against Illegal Encroachment in Lucknow: उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) परिसर में पिछले लंबे समय से बने अवैध धार्मिक अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। केजीएमयू प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर परिसर के भीतर मौजूद 6 से अधिक अवैध मजारों को 'लावारिस' घोषित कर दिया है। अंतिम नोटिस की मियाद खत्म होने के बाद अब केजीएमयू प्रशासन ने इन अवैध निर्माणों को ढहाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस को पत्र भेजकर बुलडोजर कार्रवाई (Bulldozer Action) के लिए सुरक्षा बल की मांग की है।

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन, दो बार दिया गया समय

विश्वविद्यालय के आधिकारिक सूत्रों और प्रवक्ता प्रो. केके सिंह के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई माननीय सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस और नियमों के तहत की जा रही है। केजीएमयू प्रशासन की तरफ से इन मजारों से जुड़े पक्षों और कमेटियों को दो बार बकायदा कानूनी नोटिस जारी कर पर्याप्त समय दिया गया था। प्रशासन का कहना है कि उन्होंने नियमों का पूरी तरह पालन करते हुए सभी को अपना पक्ष रखने का मौका दिया।

नहीं पेश किए गए वैध दस्तावेज, इसलिए घोषित हुईं 'लावारिस'

प्रशासन द्वारा मोहलत दिए जाने के बावजूद, मजारों से जुड़े किसी भी पक्ष, मुतवल्ली या कमेटी ने तय समय सीमा के भीतर मालिकाना हक या निर्माण की अनुमति को साबित करने वाला कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं किया। किसी भी तरफ से कोई संतोषजनक जवाब या सबूत न मिलने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए इन सभी संरचनाओं को अवैध कब्जा मानते हुए लावारिस घोषित कर दिया है।

केजीएमयू के इन अहम विभागों में बनी हैं मजारें

जांच और सर्वे के दौरान केजीएमयू प्रशासन ने जिन स्थानों पर इन अवैध मजारों को चिन्हित किया है, वे अस्पताल के सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाके हैं: सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक- क्वीनमेरी अस्पताल परिसर (Queen Mary Hospital), माइक्रोबायोलॉजी विभाग (Microbiology Department), न्यू ब्वॉयज हॉस्टल परिसर (New Boys Hostel), रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभागशताब्दी फेज-2 परिसर

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article