Holi Special Train : टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो कोई बात नहीं! होली पर आसानी से पहुंचेंगे घर; रेलवे ने चलाईं अनरिज़र्व्ड स्पेशल ट्रेनें

Holi Special Train : अगर आप पूर्वोत्तर में हैं और होली पर घर जाने का प्लान कर रहे हैं तो रेलवे ने सियालदह से प्रयागराज और हावड़ा से दिल्ली के लिए अनरिजर्व्ड ट्रेनें शुरू कीं हैं। ये ट्रेनें एकतरफा चलेंगी। लिहाजा जिसके टिकट कंफर्म नहीं हुए वो इन ट्रेनों के जरिए अपने घर पहुंच सकते हैं। आइये जानते हैं इनकी टाइमिंग और स्टॉपेज कौन हैं?

कोलकाता : होली के रंगों में रंगने जा रहे यात्रियों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है। होली के त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अनरिजर्व्ड स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, ताकि जिन्हें कन्फर्म रिजर्वेशन नहीं मिल रहा, वे आसानी से घर पहुंच सकें। पूर्वोत्तर रेलवे ने बताया कि पहले से ही होली के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन अब अनारक्षित (अनरिज़र्व्ड) सुविधा वाली दो एक तरफा स्पेशल ट्रेनें शुरू की जा रही हैं। इन दो गाड़ियों के संचालन से बड़ी संख्या में यात्रियों को सहूलियत होगी।

Holi Special Trains

होली स्पेशल ट्रेन

सियालदह-प्रयागराज अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

ये ट्रेनें 1 मार्च 2026 को रवाना होंगी। पहली ट्रेन 03103 सियालदह - प्रयागराज एक तरफा अनारक्षित स्पेशल सुबह 10.40 बजे सियालदह से चलेगी और अगले दिन 2 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यह ट्रेन सामान्य द्वितीय श्रेणी (जनरल सेकंड क्लास) की सुविधाओं के साथ चलेगी, जहां कोई रिजर्वेशन की जरूरत नहीं है। इसमें बस प्लेटफॉर्म टिकट या अनरिजर्व्ड टिकट लेकर सवार हो सकते हैं।

End of Feed