Holi Special Trains 2024: होली में बेफिक्र होकर जाइये घर, चलाई गईं 571 स्पेशल ट्रेनें; ऐसे बुक करें टिकट, जानें रूट और टाइमिंग

Holi Special Trains List 2024, Indian Railways Starts Holi Festival Special Trains Full Schedule: होली पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने विभिन्न शहरों के बीच 571 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। आइये जानते हैं कि इन ट्रेनों का रूट और शूड्यूल क्या रहेगा?

Holi Special Trains 2024 List: होली के त्योहार का इंतजार खत्म हो गया है। 24 मार्च यानी रविवार को होलिका दहन और 25 मार्च यानी सोमवार को रंग-गुलाल से पूरा देश सराबोर होगा। लगभग-लगभग सभी लोग अपने ऑफिस, कॉलेजों से छुट्टी लेकर घर जाने का पूरा प्लान बना चुके हैं। हालांकि, कुछ लोग अपने घर पहुंच भी चुके होंगे। लेकिन, अभी भी बड़ी संख्या में दूसरे शहरों में रह रहे लोग अपने घर नहीं पहुंच पाए हैं। ऐसे में सभी बेहतर यातायात के साधन खोज रहे हैं। वहीं, ज्यादातर नियमित ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। जनरल से लेकर स्लीपर यहां तक की एसी कोच की बुकिंग फुल हो चुकी है। लिहाजा, होली पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विभिन्न शहरों के बीच होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। अब आपको घर जाने के लिए ऑप्शन तलाशने की जरूरत नहीं है। यात्रियों की सहूलियत के लिए 20 अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनों (Holi Special Trains) सहित करीब 571 गाड़ियां चलाई जा रही हैं। तो आइये आपको बताएं कि ये स्पेशल गाड़ियां किन शहरों से चलेंगी और किस तारीख तक संचालित की जाएगी?

Holi Special Train 2024

होली स्पेशल ट्रेन

होली स्पेशल ट्रेन लिस्ट 2024 (Holi Special Trains)

अगर, आप भी होली का त्योहार घर पर मनाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। यात्री सुरक्षित और आराम से अपने घर पहुंचें, इसके लिए रेलवे ने बड़े इंतजाम किए हैं। रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए देश के विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त 20 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे पूर्व 31 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की सूचना दी थी। इस प्रकार से अब कुल 571 होली स्पेशल गाड़ियां चलाई जा रही हैं। इतना ही नहीं अगर, जरूरत पड़ती है तो ट्रेनों की संख्या में और इजाफा किया जाएगा।

बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत

होली के अवसर पर बिहार , उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों के रेल यात्रियों को कंफर्म टिकट मुहैया कराने के लिए 540 होली स्पेशल ट्रेन चला रहा है। विभिन्न जोन से संचालित ट्रेने यात्रियों को बड़ी सहूलियत देंगी। खासकर, दिल्ली पटना, दिल्ली-भागलपुर, दिल्ली मुजफ्फरपुर, दिल्ली-सहरसा, गोरखपुर-मुंबई, कोलकाता-पुरी, गुवाहाटी-रांची, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णों देवी कटरा, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस, पुणे दानापुर जैसे रूटों पर ये ट्रेनें फर्राटा भरेंगी। इसमें दुर्ग-पटना, बरौनी-सूरत भी शामिल हैं।

End of Feed