Himachal Weather Update: हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, लाहौल स्पीति में बर्फबारी शुरू, देखें वीडियो

Himachal Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं लाहौल स्पीति में आज बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।

Himachal Pradesh Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। यहां बारिश और बर्फबारी का सिलसिला देखने को मिल रहा है। राज्य के कई इलाकों में बीते गुरुवार और शुक्रवार को बर्फबारी हुई है आज भी यहां का मौसम ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग ने आज और कल भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच लाहौल स्पीति और किन्नौर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। आज हिमाचल के अधिकतर इलाकों में बारिश के साथ आंधी-तूफाने आने की संभावना बनी हुई है।

Himachal Weather Update

हिमाचल में बर्फबारी जारी

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव

हिमाचल प्रदेश के मौसम में ये बदला वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण आया है। मौसम विभाग के अनुसार अगल 72 घंटे तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने वाला है। जिसके चलते चार जिलों में बर्फबारी हो रही है। ये जिले चंबा, लाहौल स्पीति, किन्नौर और कुल्लू हैं, इनके ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। वहीं राज्य के अन्य इलाकों में बारिश होने का अनुमान जताया गया है। हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का यह सिलसिला 31 मार्च तक जारी रहने वाला है।

End of Feed