Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल प्रदेश में कई जगह फटा बादल, 52 लोग लापता, 4 डेडबॉडी बरामद; गृह मंत्री ने संपर्क साधा

Himachal Pradesh Cloud Burst: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात कर राज्य में बादल फटने से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। शाह ने इस स्थिति में मुख्यमंत्री को केंद्र की ओर से हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया।

Himachal Pradesh Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की दो घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई तथा करीब 52 लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि बारिश के कारण कई मकान बह गए और सड़कें तथा दो जल विद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गयी हैं। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि शिमला में रामपुर उपमंडल के समाघ खुद (नाला) में बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गयी तथा 28 अन्य लापता हो गए हैं। दो लोगों को घटनास्थल से बचाया गया है। बादल फटने की घटना देर रात करीब एक बजे हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की और राज्य में बादल फटने से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। शाह ने इस स्थिति में मुख्यमंत्री को केंद्र की ओर से हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया।

Himacha cloudburst

हिमाचल में बादल फटा

बादल फटने से भारी नुकसान

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि राज्य में भारी बारिश और बादल फटने के कारण व्यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। सड़कों के बह जाने के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण हो गया है। प्रभावित इलाकों में सड़क संपर्क बाधित हुआ है। वाहनों के गुजरने के लिए बनाए चार पुल और पैदल पुल बह गए हैं, बचाव अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सेब की फसल भी बर्बाद हो गयी है।

End of Feed