Kinnaur Landslide: पहाड़ से गिरीं चट्टानें, NH-5 हुआ ठप; देश से कटा किन्नौर का संपर्क

Himachal Landslide News: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में चौरा के पास भारी बारिश के बाद NH-5 पर विशाल चट्टानें गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। किन्नौर का संपर्क देश-दुनिया से कट गया है। NHAI और प्रशासन की टीमें मार्ग बहाली में जुटी हैं।

Kinnaur Landslide: हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है, जिसके कारण राज्य के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। ताजा मामला जिले किन्नौर से सामने आया है, जहां के एंट्री पॉइंट चौरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (NH-5) पर भारी बारिश के बाद विशाल चट्टानें और बोल्डर गिर गए। इस बड़े भूस्खलन के कारण NH-5 पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे किन्नौर जिले का सड़क संपर्क देश से पूरी तरह कट गया है। रास्ता बंद होने की वजह से हाईवे के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं और सैकड़ों यात्री और स्थानीय लोग बीच रास्ते में फंस गए हैं।

himachal pradesh kinnaur landslide

यातायात बहाली का कार्य जारी

युद्धस्तर पर बहाली कार्य जारी, लेकिन मौसम बन रहा बाधा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की राहत एवं बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। मार्ग से मलबा और भारी चट्टानें हटाने के लिए JCB और अन्य भारी मशीनरी को काम पर लगा दिया गया है। हालांकि, इलाके में लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी से रुक-रुक कर गिरते पत्थरों के कारण बहाली कार्य में लगे कर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

End of Feed