हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में Diarrhoea के 32 नये मामले, 14 अस्पताल में भर्ती; 242 प्रभावित

हमीरपुर में डायरिया के 32 मामले सामने आए हैं। जिन्हें मिलाकर कुल 242 मामले हो गए हैं। इससे पहले मार्च माह में डायरिया का प्रकोप सामने आया था, जिस दौरान लगभग 400 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आए थे। वहीं प्रशासन को इसे कंट्रोल करने में 10 दिन का समय लग गया था।

Hamirpur: हिमाचल के हमीरपुर में डायरिया का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। एक सप्ताह के अंदर करीब 12 गांवों में डायरिया के 32 मामले सामने आए हैं। जिन्हें मिलकार डायरिया के कुल 242 मामले हो गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मार्च माह से डायरिया का प्रकोप सामने आया था। जिस दौरान लगभग 400 से ज्यादा लोग इसकी समेट में आए थे। इस दौरान प्रशासन को इसे कंट्रोल करने में 10 दिन लग गए थे। अब बुधवार को फिर से इसके 32 मरीज सामने आए हैं, जहां इसकी चपेट में कुल 12 गांव आएं हैं। इन पंचायतों में करीब 4,550 लोग हैं।

diarrhoea

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में डायरिया के 32 नये मामले

14 मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती

End of Feed