LPG Cylinder Blast: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में बड़ा अग्निकांड, जिंदा जलने से कई लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के नौहराधार में LPG सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई और इस हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने एक व्यक्ति को गंभीर हालत में रेस्क्यू किया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Himachal Pradesh LPG Cylinder Blast: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के नौहराधार में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां LPG सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस बड़े अग्निकांड में पांच से छह लोगों के जिंदा जलने की आशंका है, जबकि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया है। घायल को राजगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Himachal Pradesh Fire

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में बड़ा अग्निकांड

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल और पुलिस की टीम पहुंची और लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत की गई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट से भड़की। बताया जा रहा है कि इससे घर पर रखा LPG सिलेंडर फट गया और उसने पूरे मकान में आग फैल गई। आग की लपटों ने घर में मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है।

End of Feed