हिमाचल में महंगाई का झटका: 5 रुपये तक महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल; सीएम सुक्खू बोले- 'विधवा और अनाथ बच्चों के लिए ले रहे यह फैसला'

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर 5 तक का सेस लगाने की तैयारी हो गई है। प्रदेश सरकार ने विधानसभा में 'विधवा और अनाथ सेस' से संबंधित संशोधन बिल पारित कर दिया है। जहां सरकार इसे विधवा और अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए जरूरी बता रही है वहीं विपक्ष इसपर अलग राय रख रहा है।

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश की जनता पर जल्द ही महंगाई की मार पड़ सकती है। प्रदेश सरकार ने विधानसभा में 'विधवा और अनाथ सेस' (Cess) से संबंधित संशोधन बिल पारित कर दिया है। इस फैसले के बाद राज्य में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी होने की संभावना बढ़ गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस कदम को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए विपक्ष के विरोध को 'जनविरोधी' करार दिया है।

sukhvinder singh sukhu pti

हिमाचल में पेट्रोल डीजल के दाम में हो सकती है बढ़ोतरी (फाइल फोटो | PTI)

सेस का पैसा, अपनों का सहारा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया कि तेल की कीमतों पर लगाया जाने वाला यह अतिरिक्त सेस सीधे तौर पर राज्य की विधवा बहनों और अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। सीएम ने कहा, कि हिमाचल में डीजल और पेट्रोल के दाम अब भी पड़ोसी राज्यों के मुकाबले कम या उनके बराबर हैं। हम यह कदम किसी शौक के लिए नहीं, बल्कि समाज के वंचित वर्ग को सहारा देने के लिए उठा रहे हैं।

End of Feed