Himachal Cloudburst: हिमाचल में आसमानी आफत से तबाही, मंडी में 4 जगह फटे बादल; कई घर जमींदोज-रास्ते बंद

हिमाचल प्रदेश के मंडी में बीती रात चार जगहों पर बादल फटा। जिससे कई जगहों पर फ्लैश-फ्लड और लैंडस्लाइड के कारण भारी तबाही हुई। जिले में पधर, करसोग, थुनाग और गोहर इलाकों में फ्लैश-फ्लड और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। जिसमें अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और 13 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। जिसके लिए राहत व बचाव कार्य जारी है।

Mandi Cloudburst: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आसमान से आई आफत ने भारी तबाही मचाई। बीती रात मंडी के चार इलाकों से बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। भारी बारिश और बादल फटने के कारण कई जगह फ्लैश-फ्लड और लैंडस्लाइड भी हुआ। जिससे अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और 13 से अधिक लोग अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए हैं। DC मंडी ने आज सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी भी घोषित कर दी है।

Mandi

मंडी में चार जगह फटा बादल

फ्लैश फ्लड से की मकान जमींदोज

मंडी के पधर इलाके में फ्लैश फ्लड से लोगों को काफी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर मकान जमींदोज हो गए हैं और रास्ते भी पूरी तरह से बंद हो गए हैं। सुकेती खड्ड सहित अन्य नदी-नाले भी उफान पर है, जिससे व्यास नदी का जलस्तर काफी ऊपर चढ़ गया है। बीती रात करसोग के कुट्टी बाइपास और पुराना करसोग इलाके में भी बादल फटने की घटना हुई। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि 12 अन्य लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। करसोग के ओल्ड बाजार से 7 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, लेकिन अभी भी 9 लोग फंसे हुए हैं।

End of Feed