हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलवे सिंग्नल पर हिडेन कैमरे से रेकी का शक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

बिहार के वैशाली में छिपा हुआ कैमरा सराय रेलवे स्टेशन के पास एक रेलवे सिग्नल पर लगा हुआ पाये जाने पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

वैशाली : जिले में रेलवे सिग्नल पर एक संदिग्ध कैमरा लगा हुआ देखकर सुरक्षाकर्मी हरकत में आ गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सिम कार्ड युक्त एक छिपा हुआ कैमरा सराय रेलवे स्टेशन के पास एक रेलवे सिग्नल पर लगा हुआ पाया गया था। मुजफ्फरपुर खंड की राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरपुर जीआरपी की पुलिस अधीक्षक बीना कुमारी ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया, ’’शुक्रवार को सराय स्टेशन के पास एक रेलवे सिग्नल पर एक संदिग्ध कैमरा लगा हुआ पाया गया। मामले की जांच जारी है। फोरेंसिक विशेषज्ञ उपकरण की जांच कर रहे हैं। कैमरा लगाने वालों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, पुलिस अधीक्षक ने उन खबरों का खंडन किया जिनमें दावा किया गया था कि बरामद किया गया कैमरा राज्य के बाहर से नियंत्रित किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि जांचकर्ताओं को इस संबंध में अब तक कोई सबूत नहीं मिला है।

suspicious camera on Hajipur–Muzaffarpur Rail Track

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलवे सिंग्नल पर हिडेन कैमरा (फोटो-Twitter)

इधर, रेलवे ट्रैक के समीप से अत्याधुनिक कैमरा मिलने के बाद पुलिस सजग हो गई है। पुलिस के मुताबिक, हाजीपुर- मुजफ्फरपुर रेल खंड के सराय स्टेशन के पास रेलवे सिग्नल टावर के पास एक संदिग्ध हाईटेक आईपी कैमरा लगा पाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि इससे रेलवे ट्रैक और सड़क की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

End of Feed