Hemkund Sahib Gurudwara: हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के कपाट खुले, यात्रा शुरू; बर्फबारी का उठा सकते हैं लुत्फ

Hemkund Sahib Gurudwara Open: उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित प्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। श्री हेमकुंड साहिब के आसपास अभी बर्फ जमी हुई है और बर्फ को हटा कर गुरुद्वारे तक रास्ता बनाया गया है जिससे होकर श्रद्धालु गुरुद्वारे तक पहुंचे।

Hemkund Sahib Gurudwara Open: चमोली जिले में उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में प्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट रविवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए । सुबह पंच प्यारों के आगमन के बाद विधि विधान और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ गुरु अरदास, शबद कीर्तन एंव गुरुवाणी के बीच गुरुद्वारे के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गये। इसी के साथ श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा विधिवत रूप से शुरू हो गयी है।

Hemkund Sahib Gurudwara Open

श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुले (फाइल फोटो)

पंच प्यारों ने की अगुवाई

इस मौके पर पन्द्रह हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित गुरुद्वारे को फूलों और रंग-बिरंगी पताकाओं से सजाया गया था। इस अवसर पर हेमकुंड गुरुद्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंदरजीत सिंह बिन्द्रा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। श्री हेमकुंड साहिब के आसपास अभी बर्फ जमी हुई है और बर्फ को हटा कर गुरुद्वारे तक रास्ता बनाया गया है जिससे होकर श्रद्धालु गुरुद्वारे तक पहुंचे ।शनिवार को गोविन्दघाट गुरुद्वारे से 'पंच प्यारों' की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था बैंड-बाजों की धुन और पवित्र निशान साहिब के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ था। इस जत्थे ने रात्रि विश्राम घांघरिया गुरुद्वारे में किया।

End of Feed