खुशखबरी: हेलीकॉप्टर से करिए वैष्णो देवी मंदिर तक यात्रा, बस इतना देना होगा किराया

माता वैष्णों देवी के दर्शन की अभिलाषा रखने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी है। अब भक्तों के लिए जम्मू से माता वैष्णो देवी मंदिर तक सीधी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी गई है।

कटरा/जम्मू: जम्मू से माता वैष्णो देवी मंदिर ( Mata Vaishno Devi Mandir) तक मंगलवार को सीधी हेलीकॉप्टर सेवा (Helicopter Service) शुरू हो गई जिससे समय की कमी के कारण एक दिन के भीतर ही इस पवित्र मंदिर में दर्शन की इच्छा रखने वाले तीर्थयात्रियों को काफी सुविधा होगी। यह हेलीकॉप्टर सेवा रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित प्रसिद्ध मंदिर में जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर और मंदिर के पास सांझी छत के बीच पहले से ही उपलब्ध हेलीकॉप्टर सेवा के अतिरिक्त है, जिनका एक तरफ का किराया 2,100 रुपये प्रति व्यक्ति है।

इतना देना होगा किराया

जम्मू से इस सेवा का विकल्प चुनने वाले तीर्थयात्रियों के पास दो पैकेज के विकल्प उपलब्ध होंगे। इसमें उसी दिन वापसी के लिए प्रति यात्री 35,000 रुपये और अगले दिन वापसी के लिए प्रति व्यक्ति 60,000 रुपये लगेंगे। अधिकारियों ने बताया कि नई सेवा की शुरुआत के अवसर पर तीर्थयात्रियों को लेकर पहला हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11 बजे जम्मू हवाई अड्डे से रवाना हुआ और मंदिर के नए मार्ग पर पंछी हेलीपैड पर उतरा।

End of Feed