भारी बारिश और बाढ़ ने बढ़ाई बिहार के तुतला भवानी झरने की खूबसूरती, देखें तस्वीरें

बिहार में इन दिनों भारी बारिश और बाढ़ का प्रकोप देखने को मिल रहा है। लेकिन इस बीच सासाराम में माता तुतला भवानी मंदिर के पास जबरदस्त झरना और भी खूबसूरत नजर आ रहा है। हालांकि, झरने का शोर दिल में खौफ भी पैदा कर रहा है, जो दूर से ही सुनाी दे रहा है।

भारत की खूबसूरती देखनी हो तो महानगरों से निकलकर देश के अंदरूनी इलाकों में जाना होगा। यहां भी मानसून के मौसम में खूबसूरती जबरदस्त तरीके से मामने आती है। हर तरफ हरियाली का राज और आसमान से आशीर्वाद सी गिरती पानी की बूंदें, तन-मन को तर कर जाती हैं। फिर जगह-जगह बनने वाले खूबसूरत झरने मन को हर लेती हैं। ऐसा ही नजारा आज बिहार के सासाराम में देखने को मिल रहा है। यहां भारी बारिश और बाढ़ के कारण मां तुतला भवानी धाम के पास तुतला भवानी झरना अपने पूरे वेग से बह रहा है। दूर से ही इसकी खूबसूरती और लाखों गैलन गिरते पानी की भयावहता का अंदाजा इसकी आवाज से ही लगाया जा सकता है।

Maa Tutla Bhawani fall

तुतला भवानी झरना

मां तुतला भवानी को तुतला या तुतला धाम के नाम से भी जाना जाता है। यह डेयरी ऑन सोन से करीब 20 किमी दक्षिण-पश्चिमी में स्थित है। यहां पर श्रद्धालु मां तुतला भवानी के मंदिर में मां से आशीर्वाद लेने आते हैं। इसके अलावा यहां पर बहुत ही खूबसूरत झरना भी है। इस झरने की खूबसूरती निहारते-निहारते आप थकेंगे नहीं।

End of Feed