Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पानी के सैलाब ने मचाई तबाही, 12 लोगों की मौत; स्थगित हो सकती है केदारनाथ यात्रा

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही का आलम है। राज्य के विभिन्न स्थानों में पिछले 24 घंटे में वर्षाजनित घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के कई जिलों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त है। बारिश और पानी का सैलाब लोगों की जान का दुश्मन बन रहा है। उधर, भारी बारिश के कारण रुद्रप्रयाग प्रशासन ने यात्रियों से गुरुवार को अपनी केदारनाथ यात्रा स्थगित करने को कहा है। वहीं, उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर बुधवार से वर्षा संबंधी घटनाओं में 12 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई और करीब छह अन्य लोग घायल हो गए हैं। आईएमडी ने नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी का बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आसमान से पानी का सैलाब आने की संभावना है। लिहाजा मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Uttarakhand Weather Update

उत्तराखंड में भारी बारिश

बारिश से बिगड़े हालात की समीक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में बारिश से बिगड़े हालात की समीक्षा की तथा कहा कि प्रदेशवासियों और राज्य के बाहर से आए यात्रियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रभावित स्थानों पर बचाव दलों ने रात भर अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि रायपुर क्षेत्र की एक नहर में बुधवार रात दो व्यक्ति डूब गए। उन्होंने बताया कि उनके शव बरामद कर लिए गए हैं जिनकी पहचान सुंदर सिंह और अर्जुन सिंह राणा के रूप में हुई है।

End of Feed