MP : मानसूनी बारिश से उफान पर नदियां, CM मोहन ने की राहत बचाव कार्यों की समीक्षा; बाढ़ प्रभावितों से की सीधी बात

एमपी में मानसूनी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीएम मोहन यादव ने राज्य आपदा प्रबंधन के सिचुएशन रूम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की तथा प्रभावितों से सीधा संवाद किया।

भोपाल : मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। आईएमडी के मुताबिक, अगले कई दिनों तक मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी। लगातार हो रही वर्षा के कारण नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी और बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 अगस्त को होमगार्ड मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने राज्य आपदा प्रबंधन के सिचुएशन रूम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को देखा और उससे प्रभावित लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने प्रभावितों से सीधा संवाद किया। इस दौरान सीएम को बताया गया कि अभी तक प्रदेश में 527 बाढ़ प्रभावितों का रेस्क्यू किया गया है। राहत-बचाव का कार्य लगातार जारी है। जानकारी लेने के बाद सीएम डॉ. मोहन ने राहत -बचाव कार्य में जुटे मैदानी अमले को आवश्यक निर्देश दिए।

CM Mohan Yadav Reviews Flood Rescue Operations

सीएम मोहन यादव ने बाढ़ राहत बचाव कार्यों की समीक्षा की

इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि बारिश का समय है। इस बार सामान्य से 15 % कम बारिश हुई है। जहां बारिश ज्यादा हुई है वहां आमजनों को राहत पहुंचाने का कार्य जारी है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि रेस्क्यू टीम ने अभी तक 527 लोगों की जान बचाई है। खंडवा में 7 कांवड़ियों का रेस्क्यू किया गया। बारिश में अचानक नदी का जल स्तर बढ़ने से खतरे की स्थिति बनती है।

End of Feed