महाराष्ट्र में भारी बारिश से हाहाकार! मुंबई-पुणे में सड़क-रेल-हवाई सेवाएं प्रभावित, पालघर में 57 को किया गया रेस्क्यू

मुंबई और पुणे समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बाढ़, भूस्खलन और जलभराव की घटनाओं में कई लोगों की जान गई, जबकि सड़क, रेल और हवाई यातायात भी गंभीर रूप से बाधित हुआ। इस बीच, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की मिसिंग लिंक परियोजना की सुरक्षा और निर्माण गुणवत्ता को लेकर राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया है।

Maharashtra Heavy Rain: मुंबई-पुणे क्षेत्र में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश का कारण हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दोनों प्रमुख शहरों को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे समेत रेल यातायात नेटवर्क पर इसका व्यापक असर पड़ा। महानगर और उसके आसपास के इलाकों में हुई इस भारी बारिश के कारण सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं और भारी संख्या में पेड़ उखड़ गए।

Maharashtra Heavy Rain

मुंबई से पालघर तक मूसलाधार बारिश का तांडव

इसके साथ ही, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हाल ही में शुरू हुए मिसिंग लिंक खंड की मजबूती की भी पहली ही बारिश में पोल खुल गई और एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। अधिकारियों ने बताया कि पुणे जिले की मावल तहसील के पाटन गांव में भूस्खलन के कारण एक घर के मलबे में दब जाने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं पुणे की खेड़ तहसील में बाढ़ की चपेट में आने से एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। महाराष्ट्र के आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि पिछले तीन से चार दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मंगलवार को भी सभी सरकारी, प्राइवेट, सिविक स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

End of Feed