Fatehpur News: फतेहपुर में महिला का सिर और हाथ कटा शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

  • Agency by: भाषा
  • Updated Nov 10, 2023, 06:45 PM IST

फतेहपुर में एक महिला का सिर और हाथ कटा शव मिला है। जिसके कारण पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में कोरसम नहर से सटी झाड़ियों में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवती का सिर एवं दोनों हाथ कटा शव मिला है। फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) उदयशंकर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह कल्याणपुर थाना क्षेत्र में कोरसम नहर से लगी झाड़ियों में करीब 30 साल की एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है, उसका सिर और दोनों हाथ कटे हुए हैं।

fatehpur

फतेहपुर में सिर, हाथ कटा युवती का शव हुआ बरामद

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव के पास ही दो बोरों में हाइब्रिड बैंगन (भाटा) मिले हैं। हाइब्रिड बैंगन की खेती कानपुर जिले महाराजपुर क्षेत्र में की जाती है। पुलिस अधीक्षक सिंह का कहना है कि संभवत: महिला इसी क्षेत्र की रहने वाली थी और उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।

End of Feed