Hathras News: हाथरस में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी कलाकार डिंपल चौधरी (Dimple Chaudhary) के साथ बदसलूकी का एक गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद कलाकार डिंपल चौधरी ने स्थानीय थाने में शिकायत देकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
डिंपल चौधरी के साथ मंच पर बदसलूकी
जिस समय डिंपल चौधरी के साथ यह बदसलूकी हुई हुई, उस समय मंच पर प्रस्तुति दे रही थीं। इसी दौरान एक युवक मंच पर आ गया और उनके कपड़ों में पैसे डालने की कोशिश करने लगा। कलाकार डिंपल ने स्थिति को संभालते हुए स्वयं को बचाया। शुरुआत में उन्होंने मामले को नजरअंदाज भी किया।
दूसरी बार मंच पर चढ़कर की गलत हरकत
आरोप है कि जब कुछ ही देर बाद जब डिंपल दूसरी बार प्रस्तुति दे रही थीं, उस समय वही युवक एक बार फिर मंच पर चढ़ गया। इस बार वह डिंपल चौधरी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें गलत तरीके से छूने लगा। इस घटना से कलाकार डिंपल आहात हो गईं और उन्होंने इसका विरोध किया।
डिंपल चौधरी की अपील, हो कड़ी कार्रवाई
डिंपल चौधरी का कहना है कि इस तरह की हरकतें महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि वह भविष्य नें ऐसी हरकत न करें और महिलाओं को इस तरह की स्थिति का सामना न करना पड़े।
मामला दर्ज, जांच शुरू की गई
बता दें कि घटना के समय कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस मौजूद नहीं थी। हालांकि, कार्यक्रम आयोजन समिति और डिंपल चौधरी की निजी टीम ने उनका सहयोग किया। डिंपल की शिकायत के आधार पर हाथरस पुलिस ने आरोपी युवक खिलाफ मामला दर्ज करके जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच कर सभी जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
