हरियाणा में खत्म हुई बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, CM से बातचीत के बाद काम पर लौटे वर्कर; निजीकरण पर क्या बोली सरकार

Haryana Electricity Strike: हरियाणा के बिजली कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को खत्म हो गई। कर्मचारियों ने तुरंत प्रभाव से अपनी हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है।

Haryana Electricity Strike: हरियाणा के बिजली कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को खत्म हो गई। कर्मचारियों ने तुरंत प्रभाव से अपनी हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है। बिजली कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बिजली मंत्री अनिल विज के साथ बातचीत के बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली है। संयुक्त कार्य समिति ने कहा कि बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी। फिलहाल, फरीदाबाद के कई हिस्सों पर बिजली सप्लाई शुरू हो गई है।

Haryana Power Employees Call Off Strike Resume

हरियाणा में खत्म हुई बिजली कर्मचारियों की हड़ताल

कर्मचारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि राज्य के बिजली क्षेत्र में निजी कंपनियों को आने नहीं दिया जाएगा और समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। लंबित मुद्दों पर चर्चा के लिए अगली बैठक 3 नवंबर को तय की गई है।

End of Feed