हरियाणा पुलिस का ऑपरेशन 'हॉटस्पॉट डोमिनेशन', 174 गिरफ्तार, 30 फरार हिंसक अपराधी दबोचे

जिलावार प्रदर्शन पर नजर डालें तो भिवानी पुलिस ने सबसे अधिक प्रभाव दिखाया। भिवानी में 72 स्थानों पर छापेमारी कर 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 7 मामले दर्ज किए गए। वहीं, फरीदाबाद पुलिस ने आर्थिक अपराधों पर बड़ी चोट करते हुए एक मामले में 12 लाख रुपये की नकदी बरामद की।

हरियाणा पुलिस ने ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ के तहत प्रदेशभर के 830 चिन्हित हॉटस्पॉट्स पर एक साथ छापेमारी और कॉम्बिंग की गई, इस दौरान 174 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। इनमें 30 फरार एवं हिंसक अपराधी और 10 अवैध हथियार रखने वाले आरोपी शामिल हैं। इस कार्रवाई के दौरान 60 नए आपराधिक मामले दर्ज किए गए, जिससे संगठित अपराध, नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

haryan crime

हरियाणा में अपराधियों के खिलाफ अभियान

इस ऑपरेशन मेंराज्यभर में 30 खूंखार और हिंसक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गुरुग्राम पुलिस ने 12 हिंसक अपराधियों को दबोचा, जो किसी एक जिले द्वारा की गई सबसे बड़ी कार्रवाई है। गुरुग्राम में 65 स्थानों पर कॉम्बिंग के दौरान 6 मामले दर्ज कर 10 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, पुलिस ने 19 महत्वपूर्ण इंटेलिजेंस इनपुट्स अन्य राज्यों के साथ साझा किए, जिससे अंतर-राज्यीय अपराध नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी।

End of Feed