हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन; बादशाह के नए गाने Tateeree पर FIR दर्ज, गायक के खिलाफ LOC जारी करने की प्रक्रिया शुरू

हरियाणा पुलिस ने सोशल मीडिया और संगीत में आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गायक आदित्य प्रतिक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई उनके हाल ही में जारी गीत टटीरी “Tateeree” को लेकर की गई है, जिसमें नाबालिग और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक दृश्य और शब्द दिखाए गए हैं। पुलिस ने वीडियो को सभी प्लेटफॉर्म से हटवाने और आरोपी के देश से बाहर जाने की रोकथाम के लिए भी कदम उठाए हैं।

Badshah New Song: सोशल मीडिया और गीतों में आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए गायक आदित्य प्रतिक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पंचकूला पुलिस ने उनके हाल ही में जारी गीत/वीडियो टटीरी “Tateeree” के मामले में FIR दर्ज करते हुए उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि आरोपी देश छोड़कर बाहर न जा सके। इसके साथ ही पंचकूला पुलिस ने संबंधित वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने के लिए नोटिस जारी किए हैं|

Haryana Police Takes Strict Action Against Singer Badshah

बुरे फंसे बादशाह!

आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर मामला दर्ज

इस संबंध में साइबर थाना सेक्टर-20, पंचकूला में FIR नंबर 28, दिनांक 06 मार्च 2026 के तहत धारा 296 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा इंडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वीमेन (प्रोहिबिशन) एक्ट, 1986 की धारा 3 व 4 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने नाबालिग बच्चियों को स्कूल बैग फेंकते हुए और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है। साथ ही “बादशाला” जैसे शब्दों का प्रयोग कर स्कूल और शिक्षा के माहौल को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इसके अलावा गाने में महिलाओं और लड़कियों के प्रति आपत्तिजनक व अशोभनीय शब्दों का प्रयोग भी पाया गया है।

End of Feed