Panipat News: पानीपत जेल के DSP जोगिंद्र देशवाल का निधन, जिम में वर्कआउट करते समय आया हार्टअटैक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 23, 2023, 11:06 AM IST

Haryana Police DSP Joginder Deshwal: हरियाणा पुलिस के DSP जोगिंदर देशवाल का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सुबह वह जिम में एक्ससाइज कर रहे थे, तभी इसी दौरान हार्टअटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि, इस खबर से पानीपत पुलिस प्रशासन समेत हरियाणा पुलिस में मातम का माहौल छाया हुआ है।

DSP Joginder Deshwal: हरियाणा पुलिस के उपाधीक्षक जोगिंदर देशवाल की जिम में एक्ससाइज करते समय उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे, इसी दौरान हार्ट फेल होने की वजह से वह जमीन पर गिर पड़े, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, इस खबर से पानीपत पुलिस प्रशासन समेत हरियाणा पुलिस में मातम का माहौल छाया हुआ है।

Panipat News:  पानीपत जेल के DSP जोगिंद्र देशवाल का निधन, जिम में वर्कआउट करते समय आया हार्टअटैक

Panipat News: पानीपत जेल के DSP जोगिंद्र देशवाल का निधन, जिम में वर्कआउट करते समय आया हार्टअटैक (तस्वीर: Pixabay)

जिम में वर्कआउट करते समय आया हार्टअटैक

मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के पानीपत जिले में गांव सिवाह स्थित जेल के DSP जोगिंद्र देशवाल रविवार की रात वह करनाल स्थित अपने घर पर थे। सुबह करीब 5 बजे वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे। इसी दौरान वह जमीन पर गिर पड़े। हालांकि, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने की वजह से उनकी मौत हो गई।

End of Feed