Haryana News: पेपर लीक को लेकर AAP-BJP में सोशल मीडिया पर घमासान, दोनों तरफ से लग रहे आरोप

हरियाणा में पेपर लीक और भर्ती विवाद को लेकर AAP और भाजपा एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। दोनों पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। जबकि बेरोजगार युवा पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

हरियाणा में पेपर लीक का मुद्दा एक बार फिर सोशल मीडिया पर सियासी संग्राम का कारण बन गया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा भाजपा को खुली चुनौती देते हुए पूछा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में ऐसी कौन-सी भर्ती परीक्षा है, जो पेपर लीक या भर्ती विवाद से अछूती रही हो। इसके जवाब में हरियाणा भाजपा ने AAP पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही भाजपा ने अपनी सरकार की भर्ती प्रक्रिया को सबसे अच्छा मॉडल बताया। दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है, लेकिन इस राजनीतिक लड़ाई के बीच सबसे बड़ा सवाल हरियाणा के लाखों बेरोजगार युवाओं का है, जिनकी मेहनत और भविष्य बार-बार भर्ती विवादों की भेंट चढ़ता दिखाई देता है।

Anurag dhandha AAP

हरियाणा में पेपर लीक पर AAP-BJP आमने-सामने

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में 30 से ज्यादा भर्ती परीक्षाएं पेपर लीक या गंभीर अनियमितताओं के आरोपों में घिरीं। इनमें ग्राम सचिव भर्ती, क्लर्क भर्ती, बिजली विभाग क्लर्क, एक्साइज इंस्पेक्टर, एग्रीकल्चर इंस्पेक्टर, कंडक्टर भर्ती, आईटीआई ट्रेनर, नायब तहसीलदार, HTET, पुलिस कांस्टेबल, पटवारी, TGT, डेंटल सर्जन, स्टेनो टाइपिस्ट, UDC, जूनियर ड्राफ्ट्समैन और अन्य कई भर्तियों का नाम लिया जा रहा है। विपक्ष का कहना है कि हर बार पेपर लीक की खबर आने के बाद परीक्षा रद्द हुई, जांच बैठी, लेकिन सबसे बड़ा नुकसान उन युवाओं का हुआ, जिन्होंने सालों तक तैयारी की थी।

End of Feed