Karnal Encounter: बीरू हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 24 घंटे के अंदर मुठभेड़ में दोनों शूटर ढेर

Karnal Encounter: करनाल के चर्चित बीरू वाल्मीकि हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के महज 24 घंटे के भीतर पश्चिमी यमुना नहर बाईपास पर हुई मुठभेड़ में दोनों शूटर ढेर हो गए हैं।

Karnal Encounter News: करनाल के चर्चित बीरू वाल्मीकि हत्याकांड में हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के महज 24 घंटे के भीतर पश्चिमी यमुना नहर बाईपास पर हुई एक भीषण मुठभेड़ में बीरू बाल्मीकि पर गोली चलाने वाले दोनों इनामी बदमाशों को पुलिस ने एंकाउंटर पर मार गिराया है। मारे गए बदमाशों की पहचान कैथल निवासी हर्ष और करनाल के बुटाना निवासी बीरबल के रूप में हुई है।

Karnal encounter

घटना की जानकारी देते IG अशोक कुमार

क्या था पूरा मामला?

बुधवार देर शाम करनाल-हासी रोड पर स्कूटी सवार बीरू बाल्मीकि की बाइक सवार बदमाशों ने सिर में गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद बीरू के परिजनों और स्थानीय बाल्मीकि समाज में भारी आक्रोश था। समाज के लोग आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस प्रशासन ने परिजनों को जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

End of Feed