हरिद्वार में आसमान से बरसे आफत के ओले, सड़कों पर मची अफरातफरी, गाड़ियों के शीशे टूटे

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार में शुक्रवार सुबह भारी बारिश के बीच हुई ओलावृष्टि ने लोगों को दहशत में डाल दिया। बड़े-बड़े ओले गिरने से कई गाड़ियों के शीशे टूटने और मकानों व सोलर पैनल को नुकसान पहुंचने की खबर है।

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। भीषण बारिश के बीच हुई तेज ओलावृष्टि से इलाके में अफरातफरी मच गई। आसमान से बड़े आकार के ओले गिरते देख लोग खुद को बचाने के लिए सुरक्षित जगहों की ओर भागते नजर आए। अचानक हुई इस घटना के चलते सड़क पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ओलावृष्टि के कारण कई वाहनों के शीशे टूट गए हैं। इसके अलावा घरों के शीशे टूटने और छतों पर लगे सोलर पैनल को भी नुकसान पहुंचने की खबर सामने आई है।

Haridwar Hailstorm

हरिद्वार में आसमान से बरसा कहर

पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक बादलों का डेरा

हरिद्वार में मौसम का मिजाज बदलते ही कुछ ही समय में हालात बिगड़ गए। तेज बारिश के साथ गिरे बड़े-बड़े ओलों ने लोगों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। लोग ओलों की चपेट में आने से बचने के लिए इधर-उधर सुरक्षित ठिकाने तलाशते दिखाई दिए। इस बीच उत्तराखंड के दूसरे हिस्सों में भी मौसम का असर देखने को मिला। पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक आसमान में बादल छाए रहे और कई जगहों पर रुक-रुककर बारिश हुई। प्रदेश के चारधाम, हेमकुंड साहिब और ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी जानकारी है।

End of Feed