हरदोई: जिले के टंडियावा थाना क्षेत्र से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां दो सगी बहनों ने शादी के दूसरे दिन ही खेल कर दिया। दरअसल, सीतापुर जिले की रहने वाली दो सगी बहनों की हरदोई निवासी दो सगे भाइयों से विवाह हुआ। हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह की सारी रस्में निभाईं गईं। दूल्हा दुल्हनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और सकुशल विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची। इसके बाद रात में एक भंड़ारे से आई खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर दुल्हनों ने ससुरालियों को खिला दिया। जब पूरा परिवार बेहोश हो गया तो मौका पाकर वो नकदी और जेवर लेकर फरार हो गईं। सुबह जब सभी को होश आया तो हक्का बक्का रह गए। ससुराल वालों को अंदाजा नहीं था कि बहुएं ऐसा कारनामा करके चूना चला जाएंगी।
फाइल फोटो
