हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई XUV-300, मां-बाप सहित दोनों बेटों की भी मौत

तेज रफ्तार XUV-300 कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सौरभ और मेनका की मौत हो गई। दोनों बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण सड़क हादसे में एक पूरा परिवार उजड़ गया। तेज रफ्तार XUV-300 कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में पति-पत्नी और उनके दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गई। दुर्घटना सांडी थाना क्षेत्र के अंटवा-सिसला गांव के पास किलोमीटर संख्या 317 पर हुई।

road accident

प्रतीकात्मक फोटो

मृतकों की पहचान प्रयागराज निवासी 38 साल के सौरभ उपाध्याय और उनकी पत्नी 36 साल की मेनका उपाध्याय के रूप में हुई है। हादसे में इनके दो बेटे 7 साल के शिवओम और 3 साल के व्योम की भी मौत हो गई।

End of Feed