UP : हर गांव तक चलेगी बस, 12 हजार गांवों तक पहुंचेगा परिवहन; रात 8 बजे तक सफर कराएंगी 28 सीटों वाली बसें

यूपी के हर गांव तक परिवहन सेवा को मजबूत करने के लिए सरकार ने 'हर गांव तक बस, हर गांव तक विकास' के तहत 28 सीटों वाली छोटी बसें चलाई जाएंगी। ये सेवाएं रात 8 बजे तक संचालित की जाएंगी।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में ग्रामीण कनेक्टिविटी को लेकर बड़ा दांव चला है। 'मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, 2026' के जरिए 12 हजार से अधिक ऐसे गांवों तक बस सेवा पहुंचाई जाएगी, जहां अब तक सार्वजनिक परिवहन का कोई साधन नहीं था। यह सिर्फ सड़क या बस की बात नहीं, बल्कि गांवों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार से जोड़ने का व्यापक मॉडल है। लखनऊ से शुरू हुई इस पहल में सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अब विकास का मतलब सिर्फ सड़क बनाना नहीं, बल्कि उस पर नियमित और भरोसेमंद परिवहन सुनिश्चित करना है। 2011-12 में जहां ग्रामीण परिवहन पर घरेलू खर्च 4.2 प्रतिशत था, वहीं 2022-23 में यह बढ़कर 7.5 फीसद हो गया—जो बदलती प्राथमिकताओं का संकेत है।

UP City Bus

यूपी सिटी बस (फोटो-@AwasthiAwanishK)

सरकार 'शोर कम, काम ज्यादा' के मंत्र के साथ अंतिम व्यक्ति तक सुविधा पहुंचाने पर जोर दे रही है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक योजना के तहत प्रदेश की 59 हजार से ज्यादा ग्राम सभाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। खास बात यह है कि करीब 5 हजार ऐसे गांव, जहां बड़ी बसें नहीं पहुंच सकतीं, वहां 28 सीटों तक की छोटी बसें चलाई जाएंगी। हर ग्राम पंचायत में दिन में कम से कम दो बार बस सेवा सुनिश्चित होगी—सुबह 10 बजे से संचालन शुरू होकर रात 8 बजे तक बसों की गांव में वापसी अनिवार्य होगी।

End of Feed